अररिया: परमान सभागार में जिले के 2051 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त सौंपी गई
Araria, Araria | Mar 24, 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरुद्ध आज कार्यक्रम आयोजित कर अररिया जिले के 2051 परिवारों को प्रथम किश्त की सहायता राशि का हस्तांतरण किया गया है।इस अवसर पर समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।