किरनापुर: जिले सहित किरनापुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी, 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग अनिवार्य
रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। जन संपर्क कार्यालय से मंगलवार डेट शाम 6 31 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस पर शासन द्वारा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है।