सासनी: पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, बिगड़ी हालत में डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
Sasni, Hathras | May 29, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजाहरी में पति-पत्नी के बीच में विवाद के बाद युवक ममतेश पुत्र साहब सिंह ने विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।