जहानाबाद: घोड़ा अस्पताल के पास गिरा बरगद का पेड़, ड्राइवर-खलासी की हालत पर सवाल, वन विभाग पर उठे सवाल
जहानाबाद शहर के घोड़ा अस्पताल के पास मंगलवार सुबह एक विशाल बरगद का पेड़ टूटकर हाईवे पर गिर गया। जिसकी पेड़ भारी टहनी बालू लदे ट्रक पर आ गिरी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बच गए। घटना के समय सड़क पर लोगों और स्कूली बच्चों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुराने और जर्जर पेड़ों की निगरानी नहीं होने की बात कही।