दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भलस्वा झील में राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में किया मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा
Nangloi Jat, North West Delhi | Oct 21, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भलस्वा झील में 13वीं राष्ट्रीय और चौथी पैरा राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। विधायक दीपक चौधरी भी इस मौके पर मौजूद थे। सांसद ने खिलाड़ियों के साहस और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।