भरवाईं: श्मशान घाट पर पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें मिलीं, जांच जारी
Bharwain, Una | Oct 21, 2026 नारी-चिंतपूर्णी पंचायत के श्मशान घाट में पांच प्रतिष्ठित लोगों की तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी मिलीं, जिन पर कीलें ठोंकी गई थीं। भाजपा नेता सुनीश डढवाल और उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की भी तस्वीरें थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में शिकायत की गई और जांच शुरू हो गई है।