ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा की छत पर सवारी बिठाकर स्टंट करने वालों पर कसा शिकंजा 🛺👮
उज्जैन में ई-रिक्शा की छत पर सवारियां बिठाकर खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस सूबेदार इंद्रपाल सिंह राजपूत ने बताया कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले ई-रिक्शों को न सिर्फ जब्त किया जा रहा है, बल्कि उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में इस तरह की स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#UjjainTrafficPolice #UjjainNews #RoadSafety #TrafficRules #MPPolice
Ujjain Urban, Ujjain | Jun 19, 2026