फौजी परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी, पूर्व सैनिक संगठन ने एसपी से की शिकायत 🪖👮
उज्जैन में एक पूर्व सैनिक और उनके परिवार के साथ अभद्रता करने और उन्हें हरिजन एक्ट में झूठा फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नागझरी के गणेश नगर निवासी और कारगिल योद्धा रहे हवलदार सूर्यपाल सिंह कुशवाह के परिवार ने घर के सामने गंदे पानी के भराव का विरोध किया था, जिसके बाद पड़ोसी मुकेश कुरील ने कथित तौर पर विवाद किया और धमकी दी। मामले को लेकर उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने एसपी प्रदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सैनिक परिवार के सम्मान और सुरक्षा की मांग की है।
#UjjainPolice #ExServicemen #CrimeNews #UjjainNews