अशोक नगर: मोला डेम गांव: सांप काटने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक
अशोकनगर जिले के मोला डेम गांव में सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी आदिवासी की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब लक्ष्मी अपने घर में जमीन पर सो रही थी। उसके माता-पिता भी पास में ही सो रहे थे। सांप ने किशोरी के पैर में काटा, जिससे उसकी नींद खुल गई और वह चीखने लगी। पास में सो रहे माता-पिता तुरंत जागे और उन्होंने सांप को देखा।