कांके: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में डॉक्टर और परिजनों के बीच हुई जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2024 रांची स्थित रिम्स अस्पताल में डॉक्टर और परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला बीते देर रात का है। मिली जानकारी के अनुसार मरीज के इलाज़ में डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर परिजनों और डॉक्टर के बीच कहा सुनी हुई. जिसके बाद मारपीट हो गई।