आंवला: आंवला के सिरौली में नादान बच्चों ने जलाया बाबा साहेब का झंडा, आक्रोश के बाद पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया
Aonla, Bareilly | Apr 14, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर चार बजे बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर बच्चों द्वारा बाबा साहेब का झंडा जलाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। फिलहाल, गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।