घाटशिला: नेताजी जन्म जयंती समारोह समिति ने जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की
जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर मैदान में रविवार की दोपहर तीन बजे नेताजी जन्म जयंती समारोह समिति की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धा में भाग लिया। समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि नेताजी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।