नईसराय: रसीदपुर गांव के ग्रामीण बिजली समस्या लेकर विद्युत विभाग पहुंचे, ट्रांसफार्मर रखवाने का ज्ञापन दिया
नईसराय क्षेत्र के रसीदपुर गांव के ग्रामीण बुधवार को दोपहर 1 बजे विद्युत समस्या से परेशान होकर विद्युत कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग का विभाग में ज्ञापन दिया। उनके साथ अशोकनगर विधायक हरीबाबू राय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बीते 4 वर्षों से शासकीय ट्रांसफार्मर खराब है।