ताखा: चौपला के पास लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मुर्गी के चूजों से भारी डीसीएम हुई दुर्घटना का शिकार चालक परिचालक घायल
Takha, Etawah | Jun 28, 2024 चौपला के पास लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल 117 पर शुक्रवार की शाम 5 बजे हरियाणा से चलकर लखनऊ जा रही चूजों से भारी डीसीएम दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना में चालक संदीप कुमार एवं परिचालक कुणाल निवासी जिला जींद हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि डीसीएम के पिछला टायर निकालने के कारण दुर्घटना हुई है।