घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सामूहिक विवाह समारोह में हुईं शामिल
क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जन उइके का एक वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे उत्साह के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घोड़ाडोंगरी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का है, जहां विधायक बारात में शामिल हुई थीं।