सैदपुर: सिधौना पहुँचे कमिश्नर ने मतदाता सूची का निरीक्षण किया, बिना जांच नाम न हटाने के दिए निर्देश
सिधौना गाँव में गुरुवार की शाम वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने पंचायत भवन पहुँचकर मतदाता सूची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से विशेष पुनरीक्षण कार्य SIR सूची के सत्यापन की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी जानकारी और सहमति के बिना मतदाता सूची से न हटाया जाए।