बेंगाबाद: न्यू बरगंडा स्कूल में नए सत्र पर छात्राओं का स्वागत, मेयर प्रमिला मेहरा ने शिक्षा का महत्व बताया
गिरिडीह के न्यू बरगंडा स्थित सर जे सी बॉस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल स्कूल में मंगलवार को 11 बजे नए सत्र में नामांकन कराने वाली छात्राओं के स्वागत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा उपस्थित हुई. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई।