पेण्ड्रा: जीपीएम में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर किए गए जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के सख्त निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने देर रात जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जप्त किया है। यह पूरी छापेमार कार्रवाई कोलबीरा और विशेसरा क्षेत्र में की गई।