कायमगंज: तंबाकू गोदाम में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कायमगंज स्थित तंबाकू गोदाम में गांव उलियापुर निवासी युवक बांकेलाल की पीट-पीटकर हत्या रविवार को कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई विपिन की शिकायत पर पुलिस ने गोदाम मालिक संजय अग्रवाल सहित 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।जिसमें आरोपी करन,पुष्पेंद्र और सनी और उसकी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया गया।उसके बाद चारो का मेडिकल परीक्षण कराया गया।