बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 30 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 30 फरियादियों की फरियाद सुनी. प्रत्येक फरियादियों से मिलते हुए एसपी ने समस्या सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देश दिए. इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.