बेगूसराय: बखरी थाना अंतर्गत गोली लगने से 1 व्यक्ति की मृत्यु के मामले में शामिल आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बखरी थाना अंतर्गत मौजीहरि सिंह स्थित ठाकुरबाड़ी के पास शादी के मटकोर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है व जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए एसपी मनीष ने बताया की शादी के मटकोर के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की सूचना मिली थी।