बेगूसराय: नौरंगा पुल के पास जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल
बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा पुल के पास जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि दबंग पड़ोसी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहा था।