बेगूसराय: दमदारपुर गांव में दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल
भगवानपुर थाना क्षेत्र के दमदारपुर गांव में दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल का उपचार जारी है। घायल युवक राहुल कुमार चौधरी अपने घर पर था तभी दबंगों ने घर पर चढ़कर उसे लाठी डंडों एवं लोहे की रोड से पीट-पीटकर घायल कर दिया।