बेगूसराय: गाछी टोला में जमीनी विवाद में मारपीट की हुई घटना, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई. इस घटना में नीलम देवी को पीटपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में घायल नीलम देवी ने बताया कि घर में शादी का माहौल था. घर के लोग तिलक शगुन में गए हुए थे. इसी दौरान पड़ोसी द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना की गई. उन्होंने बताया कि उस जमीन पर टाइटल सूट चल रहा है.