बैद्यनाथपुर मोड़ पर टेलर मास्टर को बुधवार के शाम 6:00 बजे अज्ञात युवकों के द्वारा की कैंची मारकर घायल कर दिया गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। इस संबंध में मोहनपुर के हरकट्टा गांव निवासी घायल अजय पोद्दार ने बताया कि वह बैद्यनाथपुर चौक पर टेलर का काम करता है वही तीन अज्ञात युवक पहुंचे और कैंची उठाकर उस पर वार करने लगे।