पुनासा: 24 फीट गहरा कुंड नर्मदा जल से भरा जाएगा, सुरक्षा के लिए लगेंगी रैलिंग, चारों तरफ मिलेगी पार्किंग की सुविधा
श्री गणेश उत्सव और नवरात्रि के दौरान प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भैरव तालाब परिसर में पहले से बने अस्थायी कुंड को स्थायी स्वरूप दिया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार 25 लाख की लागत से तैयार किए जा रहे इस कुंड का करीब 60 से 65 प्रतिशत काम हो चुका है। अगले 15 दिनों में इसे पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा है।