गंगधार: चौमहला रेलवे स्टेशन पर रेलवे डीआरएम ने अमृत भारत योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
चौमहला में कोटा रेल मंडल के डीआरएम मनीष तिवारी ने चौमहला स्टेशन पर अमृत भारत योजना में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया, सभी कार्यों को बारीकी से देखा। इस दौरान विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो ने उनसे भेंट कर समस्याओं से अवगत कराया। डीआरएम ने योजना के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने अंडरपास निर्माण की धीमी गति की समस्या से अवगत कराया।