गंगधार: पिपलिया में भगवान देवनारायण की प्राण-प्रतिष्ठा पर निकाली गई कलश यात्रा
पिपलिया मे भगवान देवनारायण के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीण गोरधन सिंह ने बताया कि इस अवसर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई देवनारायण मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिसके पश्चात मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। कलशयात्रा में महिलाओें, युवतियों, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर धर्मलाभ लिया।