गोवर्धन: अडींग में आंधी-तूफान का कहर, भरभराकर ढहा नवनिर्मित मकान, पीड़िता ने वीडियो जारी कर मांगी मदद
शुक्रवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार के आशियाने को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। वर्षों की मेहनत की गाढ़ी कमाई से बना एक नवनिर्मित मकान आंधी को बर्दाश्त नहीं कर सका और भरभराकर जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर मदद मांगी है