हज़ारीबाग: हजारीबाग में बदला मौसम बना किसानों की मुसीबत, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से जायद फसलों को भारी नुकसान
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
हजारीबाग में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से टमाटर, खीरा, तरबूज जैसी जायद फसलें बर्बाद हो गईं। अर्जुन व भुनेश्वर मेहता समेत कई किसानों ने फसल बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।