खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक रंग दिखने लगा, पार्टियां अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जुटी
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। वहीं शनिवार को भी सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन मे जनसभाएं की और मतदाताओ को 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान रालोपा,भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने की बड़ी जनसभाएं।