कानपुर: जूही थाना क्षेत्र में चांद बिल्डिंग के पास रहने वाले परचून व्यापारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना
जूही थाना क्षेत्र में चांद बिल्डिंग के पास रहने वाले एक परचून व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जिसका सीसीटीवी वीडियो मंगलवार 2 बजे सामने आया है। शातिर चोर घर से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।