दरभंगा: दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन: 21 KM रूट मार्च, ऑपरेशन मुस्कान और शराब माफिया पर प्रहार
दरभंगा में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा 21 किलोमीटर का पैदल रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और संवेदनशील इलाकों की पहचान पर विशेष फोकस किया गया। रूट मार्च के जरिए आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारियों का जायजा भी लिया।