हुज़ूर: अंबेडकर जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव का नमन, कहा- राष्ट्रहित सर्वोपरि, समरसता के लिए करेंगे एकजुट प्रयास
Huzur, Bhopal | Apr 15, 2026 भोपाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने संविधान की मूल उद्देश्यिका का वाचन करते हुए डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए |मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय है|