बल्लबगढ़: बल्लभगढ़ से चोरी के अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
क्राइम ब्रांच बॉर्डर द्वारा चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी पंकज तथा रशीद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंकज बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी का है व रशीद उर्फ कल्लन अज्जि कॉलोनी का निवासी है। क्राइम ब्रांच ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।