बल्लबगढ़: एनआइटी नंबर 2 में पिकअप गाड़ी में 19 पेटी बियर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
19 पेटी बियर के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जोगिंदर निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद और प्रमोद निवासी नजफगढ़ दिल्ली का नाम शामिल है। दोनों आरोपियों से अभी लगातार पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। एनआईटी नंबर दो पुलिस चौकी द्वारा गुप्त सूत्रों से मिली सूचना का आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।