बल्लबगढ़: सेक्टर 15 स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज फरीदाबाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र से जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी की अगुवाई में फरीदाबाद बीजेपी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां पर भारी पुलिस बल भी मुस्तैद दिखाई दिया। ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके।