नवादा: प्रवेश उत्सव: नवादा में बच्चों का उत्साहपूर्ण स्वागत, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में पौधा रोपण कार्यक्रम
Nawada, Nawada | Apr 11, 2026 नवादा में शनिवार को प्रसाद बिगहा स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार और डीपीओ वर्षा रानी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने बच्चों और उनके अभिभावकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया तथा नए नामांकित बच्चों का नामांकन किया।