सोहागपुर: कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्या
शहडोल कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभागार में मंगलवार को लगभग 1:50 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई के आयोजन में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने दूर दराज से आने वाले लोगों की समस्या सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं,इस दौरान कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभागार में संभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।