#रेवतीपुर थाना प्रभारी ने लोगों को किया जागरूक, हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की अपील
स्क्रिप्ट:
रेवतीपुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने लोगों को जागरूक किया।
थाना प्रभारी ने राहगीरों और बाइक सवारों को समझाते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसे की स्थिति में जिंदगी बचाने के लिए बेहद जरूरी है।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुद भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार के सदस्यों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए घर से निकलते समय हेलमेट जरूर लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।