गायघाट: लोह बंदरा गांव में एक नाबालिक लड़की ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, तीन चार दिनों से किसी बात से चल रही थी नाराज
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोह बंदरा गांव में एक नाबालिक लड़की ने गले मे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस मामले को लेकर उसके पिता ने शुक्रवार दोपहर एक बजे में थाने में फर्द बयान दर्ज कराई है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही। मृतका का पहचान लोह बंदरा गांव के सितम सहनी उर्फ राम नारायण सहनी की 16 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी बताया गया है।