Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

सबको माफ कर देना | video viral | shorts | #shortvideo

Mandla, Mandla | Jul 16, 2026

MORE NEWS

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को अधिकार, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सत्र, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान

 जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनपुर में छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
 कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
 जागरूकता सत्र के दौरान जेंडर संवेदीकरण पर विशेष चर्चा करते हुए छात्राओं को लड़के एवं लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश दिया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं उचित निपटान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय फल एवं सब्जियों के सेवन, नियमित खेल, व्यायाम और योग के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
 परियोजना नैनपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को अधिकार, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सत्र, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनपुर में छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता सत्र के दौरान जेंडर संवेदीकरण पर विशेष चर्चा करते हुए छात्राओं को लड़के एवं लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश दिया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं उचित निपटान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय फल एवं सब्जियों के सेवन, नियमित खेल, व्यायाम और योग के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना नैनपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

स्वैच्छिकता पर्व पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड मंडला द्वारा चयनित नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति, अचली के तत्वावधान में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वैच्छिक सेवा और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने कहा कि स्वैच्छिकता पर्व का मुख्य उद्देश्य समाज में बिना किसी स्वार्थ के सेवा करने की भावना विकसित करना और लोगों को अपने गांव एवं शहर के विकास कार्यों में स्वेच्छा से भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में परिषद से जुड़े कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

स्वैच्छिकता पर्व पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड मंडला द्वारा चयनित नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति, अचली के तत्वावधान में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वैच्छिक सेवा और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने कहा कि स्वैच्छिकता पर्व का मुख्य उद्देश्य समाज में बिना किसी स्वार्थ के सेवा करने की भावना विकसित करना और लोगों को अपने गांव एवं शहर के विकास कार्यों में स्वेच्छा से भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में परिषद से जुड़े कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

प्रोजेक्ट संकल्प की प्रगति पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

गुरु पूर्णिमा पर किया वृक्षारोपण, शिक्षा गुणवत्ता एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

 जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े एवं एपीसी श्री मुकेश कुमार पाण्डेय द्वारा विकासखंड बिछिया के शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बिछिया, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए लिए गए ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन की जांच की गई। अधिकारियों ने लाभान्वित विद्यार्थियों से वन-टू-वन चर्चा कर परियोजना से प्राप्त हो रहे लाभ, अध्ययन सामग्री के उपयोग तथा तैयारी की स्थिति की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया।
 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बिछिया परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नामांकन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्रीय मींस-कम-मेधावी छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के पंजीयन, प्रोफाइल अपडेट, छात्रवृत्ति स्वीकृति, अपार आईडी निर्माण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार, शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ शासन की सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh

प्रोजेक्ट संकल्प की प्रगति पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण गुरु पूर्णिमा पर किया वृक्षारोपण, शिक्षा गुणवत्ता एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े एवं एपीसी श्री मुकेश कुमार पाण्डेय द्वारा विकासखंड बिछिया के शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बिछिया, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए लिए गए ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन की जांच की गई। अधिकारियों ने लाभान्वित विद्यार्थियों से वन-टू-वन चर्चा कर परियोजना से प्राप्त हो रहे लाभ, अध्ययन सामग्री के उपयोग तथा तैयारी की स्थिति की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बिछिया परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नामांकन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्रीय मींस-कम-मेधावी छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के पंजीयन, प्रोफाइल अपडेट, छात्रवृत्ति स्वीकृति, अपार आईडी निर्माण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार, शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ शासन की सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026