मेदिनीनगर (डालटनगंज): केंद्रीय टीम ने पलामू में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की योजनाओं का निरीक्षण किया
पलामू जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित केंद्रीय दल का भ्रमण कार्यक्रम गुरूवार शाम 6 बजे तक हुआ। केंद्रीय दल ने मेदिनीनगर में भारतीय खाद्य निगम के एफएसडी डीपो का निरीक्षण किया गया तथा खाद्यान्न के रख-रखाव को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी एवं मंडल प्रबंधक आशीष कुमार को आवश्यक निदेश दिए गये।