कोतमा: अदानी पावर प्लांट में जनसुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध
Kotma, Anuppur | Jun 24, 2026 अदानी थर्मल पावर के रिजर्वयार और एनीकट निर्माण को लेकर आयोजित की गई लोक सुनवाई बुधवार 4:00 बजे मझौली, उमर्दा, छतई में आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने इसका खुलकर विरोध किया और कहा कि वह अपनी जमीन इसके लिए बिल्कुल भी नहीं देना चाहते हैं और यदि प्रशासन ने जबरदस्ती की तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।