जैतपुर: जैतपुर में अवैध रेत कारोबार पर सवाल, नवा टोला में अवैध भंडारण का वीडियो वायरल
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाटिया के नवा टोला सहित कई इलाकों में बड़े पैमाने पर रेत भंडारण और रात में वाहनों से परिवहन की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।