बाढ़ मद्य निषेध विभाग के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बेढ़ना गांव के दुर्गा मंदिर के पास से एक लावारिस ट्रैक्टर से 35 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया गया। मौके से चालक फरार पाया गया। मद्य निषेध विभाग की अधीक्षक अस्मिता प्रीतम ने लगभग 2 बजे घटनाक्रम की पूरी जानकारी मीडिया को दी।