ग्वालियर गिर्द: दूसरे मरीज की ईसीजी रिपोर्ट से युवक का इलाज, 2 घंटे में मौत, शिकायत दर्ज
JAH में इलाज में डॉक्टर द्वारा इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर GRMC प्रबंधन तक की गई है। दरअसल गुढ़ा पर रहने वाले दिलीप जाधव की तबीयत खराब थी उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया उन्हें सांस लेने में दिक्कत के साथ बुखार भी था लेकिन किसी पुष्पा नामक महिला की ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर दिलीप का इलाज किया गया।