पीपलदा: इटावा क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 8 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 31, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर राजराम गुजर सत्यनारायण गुजर परमानन्द माली चैनसुख मीणा, बाबूलाल गुजर रामहेत गुजर बबलू माली व हेमंत माली को गिरफ्तार किया।