पीपलदा: पार्वती व चंबल नदी में उफान से खातोली से ग्वालियर व सवाई माधोपुर मार्ग पर आवागमन बाधित, यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Jul 30, 2024 खातोली क्षेत्र की पार्वती व चंबल नदी की पुलिया पर पानी होने से खातोली ग्वालियर व सवाईमाधोपुर मार्ग पूरी तरह से बाधित है।जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले 4 दिनों से भारी बारिश के चलते खातोली पार्वती पुलिया पर पानी होने से सारे वाहन मांगरोल होकर निकल रहे है। वही खातोली झरेर पुलिया पर पानी होने से लोगो को सवाईमाधोपुर जाने में दिक्कत।