पीपलदा: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अंतिम तिथि बढ़वाने को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने RTO को परिवहन मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Jul 31, 2024 भाजपा नेता राकेश नायक की अगुवाई में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्रपुरा आरटीओ ऑफिस में वाहनों पर लगने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम आरटीओ दिनेश सिंह सागर को ज्ञापन सौंपा।